ऐतिहासिक लालकिला को डालमिया ग्रुप ने 25 करोड़ रुपये में लिया गोद अगला नंबर ताजमहल का
(India) केंद्र सरकार की 'एडॉप्ट ए हेरिटेज' स्कीम के तहत मुगल बादशाह शाहजहां द्वारा बनाया गया ऐतिहासिक लाल किले को डालमिया ग्रुप ने गोद ले लिया है। देश के इस ऐतिहासिक धरोहर को संवारने की खातिर डालमिया ग्रुप ने 25 करोड़ की डील की है। इस तरह ये ऐतिहासिक स्मारक गोद में लेने वाला भारत का ये पहला कॉर्पोरेट हाउस बन गया है। अंग्रेजी अखबार बिजनेस स्टैंडर्ड में छपी खबर के अनुसार डालमिया ग्रुप ने ये कॉन्ट्रैक्ट 5 साल के लिए इंडिगो एयरलाइंस और जीएमआर ग्रुप को हराकर जीता है।

लाल किला के बाद ‘एडॉप्ट ए हेरिटेज’ के तहत जल्द ही ताजमहल को गोद लेने की प्रक्रिया भी पूरी हो जाएगी। ताजमहल को गोद लेने के लिए जीएमआर स्पोर्ट्स और आईटीसी अंतिम दौर में है। दरअसल, सरकार ने ‘एडॉप्ट ए हेरिटेज’ स्कीम सितंबर 2017 में लांच की थी। देश भर के 100 ऐतिहासिक स्मारकों के लिए यह स्कीम लागू की गई है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।