नीति आयोग ने कहा वित्त वर्ष 2018-19 में विकास दर 7.5 फीसदी से अधिक रहने की उम्मीद
(DELHI, DELHI) सरकारी थिंकटैंक नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार का कहना है कि चालू वित्त वर्ष में देश की आर्थिक वृद्धि दर 7.5% तक पहुंच सकती है। इसकी प्रमुख वजह निवेश चक्र में सुधार और उद्योगों की पूरी क्षमता का इस्तेमाल होना है। उन्होंने कहा कि सरकार को अब पिछले 47 महीने में की गई सुधार पहलों को एकजुट और मजबूत करने पर ध्यान देने की जरुरत है।

कुमार ने कहादेश में आर्थिक माहौल सकारात्मक और आशान्वित है। निवेश चक्र भी ऊपर की ओर बढ़ रहा है। वहीं उद्योगों का क्षमता इस्तेमाल बढ़कर 74% हो गया और मुद्रास्फीति अभी भी लक्ष्य के भीतर बनी हुई है। कुमार ने कहा प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) बढ़ रहा है और मुझे उम्मीद है कि 2018- 19 में आर्थिक वृद्धि कम से कम 7.5 प्रतिशत पर पहुंच जायेगी। वित्त वर्ष 2017-18 में आर्थिक वृद्धि दर 6.6% रहने की उम्मीद है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।