लालू ने कहा मुझे एम्स में ही रहना है मैं वापस रांची अस्पताल नहीं जाना चाहता
(BIHAR, BIHAR) राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने सोमवार को दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) प्रशासन को पत्र लिखकर उन्हें यहीं रखने की गुहार लगाई है। एम्स प्रशासन को लिखे गए पत्र में लालू ने कहा है मैं वापस रांची अस्पताल में स्थानांतरित नहीं होना चाहता क्योंकि उस अस्पताल मेरी बीमारियों के इलाज के लिए पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं।

जानकारी के अनुसार चारा घोटाला में दोषी बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव फिलहाल स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के चलते दिल्ली एम्स में अपना इलाज करा रहे हैं। बताया जा रहा है कि लालू एम्स में हो रहे उनके इलाज से पूरी तरह संतुष्ट हैं और उन्हें इससे लाभ भी मिल रहा है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।