कश्मीर मे होगा आतंकियों का सफाया तैयारियों को लेकर अंतिम रूप देने में जुटी भारत सरकार
(JAMMUandKASHMIR, JAMMUandKASHMIR) आतंकवाद विरोधी बल एनएसजी के ब्लैक कैट कमांडो को जल्द ही जम्मू कश्मीर में तैनात किया जाएगा जहां वे मुठभेड़ और लोगों को बंधक बनाने जैसी स्थितियों से निपटने में सुरक्षा बलों की मदद करेंगे।

गृह मंत्रालय कश्मीर घाटी में राष्ट्रीय सुरक्षा बल (एनएसजी) का एक दल तैनात करने के एक प्रस्ताव पर विचार विमर्श कर रहा है ताकि उच्च जोखिम वाली, आतंकवाद से संबंधित घटना होने पर वे भारतीय सेना, सीआरपीएफ और राज्य पुलिस के साथ मिल कर काम कर सकें।

नाम जाहिर नहीं करने के अनुरोध पर एक अधिकारी ने बताया कि हम कश्मीर में एनएसजी को तैनात करने की योजना बना रहे हैं। उन्हें लोगों को बंधक बनाने और आतंकवादियों के हमले जैसी स्थितियों से निपटने के लिए प्रशिक्षित किया गया है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।