कर्नाटक के चामराजनगर में पीएम मोदी बोले-हर गांव और हर घर में बिजली पहुंचाने का है लक्ष्य
(Chamarajanagar, Chamrajnagar) कर्नाटक में विधानसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। चुनाव जीतने को लेकर अब सभी पार्टियों ने कमर कस ली है। आज (मंगलवार) 1 मई से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कर्नाटक के रण में उतर चुके हैं। चामराजनगर में पीएम मोदी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि कर्नाटक में भाजपा की आंधी है।

चामराजनगर में प्रधानमंत्री ने अपने भाषण की शुरुआत कन्नड़ भाषा में की। प्रधानमंत्री ने कहा कि दिल्ली में कर्नाटक की चुनाव की खबरें आती हैं कि बीजेपी की हवा चल रही है, आज मेरी पहली जनसभा है और ऐसा लग रहा है कि कर्नाटक में बीजेपी की आंधी चल रही है। पीएम मोदी ने कहा कि आज मजदूर दिवस है, मेहनत करने वाले लोगों ने ही इस देश को बनाया है।

पीएम ने कहा कि आज मजदूर दिवस है, मेहनत करने वालों लोगों ने ही इस देश को बनाया है। उन्होंने कहा कि 28 अप्रैल की तारीख देश के इतिहास में दर्ज हो गई है क्योंकि अब पूरे देश के सभी गांवों में बिजली पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि जिन 18000 गांवों में बिजली नहीं थी, अब वहां पर बिजली पहुंच गई है। पीएम ने कहा कि अब हमारा लक्ष्य हर घर में बिजली पहुंचाना है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।