कांग्रेस ने पीएम मोदी से कहा- कम से कम 15 सेकेंड ही सच बोल दीजिए
(KARNATAKA, KARNATAKA) कर्नाटक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से राहुल गांधी पर हमला किए जाने के बाद कांग्रेस ने पलटवार करते हुए कहा कि अब बात नामदार और कामदार नहीं बल्कि ईमानदार की होगी। पार्टी की ओर से यह भी बयान आया कि प्रधानमंत्री मोदी राफेल जय शाह और पीयूष गोयल के मामलों पर'सच बोलने की हिम्मत दिखाएं।उन्होंने कहा प्रधानमंत्री जी आप कोई भी भाषा बोलें हम तैयार हैं। आप आगे आएं और उन मुद्दों पर जवाब दें जो राहुल गांधी ने उठाए हैं। अगर आप (मोदी)15 मिनट भी सच नहीं बोल सकते तो कम से कम 15 सेकेंड ही बोल दीजिये।

प्रधानमंत्री ने आज कर्नाटक में एक चुनावी सभा में कहा हम कांग्रेस के अध्यक्ष के सामने नहीं बैठ सकते हैं आप नामदार और हम कामदार हैं। हम तो अच्छे कपड़े भी नहीं पहन सकते हैं आपके सामने कैसे बैठेंगे। मोदी ने तंज कसते हुए कहा आप (राहुल) जिस भाषा में भी बात कर सकें हाथ में कागज लिए बगैर कर्नाटक सरकार की उपलब्धियां ही जनता के सामने बोल दीजिए।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।