कर्नाटक चुनाव मे पीएम मोदी  राहुल गांधी से बोले-बिना कागज के 15 मिनट बोलकर दिखाएं
(KARNATAKA, KARNATAKA) कर्नाटक में विधानसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। चुनाव जीतने को लेकर अब सभी पार्टियों ने कमर कस ली है। आज (मंगलवार) 1 मई से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कर्नाटक के रण में उतर चुके हैं। चामराजनगर में पीएम मोदी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि कर्नाटक में भाजपा की आंधी है।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर तीखा हमला बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि वह राज्य में सिद्धरमैया सरकार की उपलब्धियों के बारे में कागज का टुकड़ा पढ़े बिना किसी भी भाषा में 15 मिनट बोलकर दिखाएं।

चामराजनगर में प्रधानमंत्री ने अपने भाषण की शुरुआत कन्नड़ भाषा में की। प्रधानमंत्री ने कहा कि दिल्ली में कर्नाटक की चुनाव की खबरें आती हैं कि बीजेपी की हवा चल रही है, आज मेरी पहली जनसभा है और ऐसा लग रहा है कि कर्नाटक में बीजेपी की आंधी चल रही है। पीएम मोदी ने कहा कि आज मजदूर दिवस है मेहनत करने वाले लोगों ने ही इस देश को बनाया है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।