दुनिया भर में दिल्ली सबसे प्रदूषित शहर मुंबई चौथे स्थान पर
(DELHI, DELHI) देश की राजधानी दिल्ली को एक बार फिर दुनिया की सबसे प्रदूषित शहरों की सूची में शामिल किया गया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लूएचओ) ने दुनिया भर के 14 मिलियन यानी 1 करोड़ 40 लाख से ज्याद आबादी वाले शहरों में प्रदूषण के स्तर की एक लिस्ट जारी की है। उनकी इस रिपोर्ट में दिल्ली को पहला वहीं भारत की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले मुंबई को चौथा स्थान मिला है। रिपोर्ट के मुताबिक मिस्त्र का ग्रेटर कायरो दुनिया का दूसरा सबसे प्रदूषित शहर है जबकि बांग्लादेश की राजधानी ढाका तीसरे और चीन की राजधानी बीजिंग पांचवे नंबर पर है।

डब्लूएचओ ने वायु गुणवता आंकड़ों पर आधारित अपनी रिपोर्ट में बताया है कि दुनिया भर के 90 फीसदी लोग प्रदूषित हवा में सांस ले रहे हैं। इसकी वजह से 2016 में 70 लाख (7 मिलियन) लोगों की मौत हुई थी। इसमें ये भी बताया गया है कि 2016 में दुनिया भर में उद्योगों से निकलने वाले धुएं, ट्रक और कार से निकलने वाले धुएं की वजह से जो वायु प्रदूषित होती है उससे करीब 4.2 मिलियन यानी 42 लाख लोगों की मौत हुई थी। वहीं इन्डोर यानी घर के अंदर मौजूद प्रदूषण के कारण के कारण 3.8 मिलियन यानी 38 लाख लोगों की मौत हुई थी।

भारत परिवेश और इनडोर वायु प्रदूषण के दोहरे बोझ के वजन के नीचे भी पीड़ित है। विश्लेषण से पता चलता है कि भारत के कई छोटे कस्बों और शहरों में दिल्ली के मुकाबले प्रदूषण के स्तर की भी रिपोर्ट है; दिल्ली की आबादी, 17 मिलियन से अधिक लोगों का घर वायु प्रदूषण के स्वास्थ्य प्रभाव को जोड़ती है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।