कसौली गोलीकांड- सुप्रीम कोर्ट ने कहा अगर आप लोगों की जान लेंगे तो हम आदेश जारी करना बंद कर दें
(HIMACHALPRADESH, HIMACHALPRADESH) हिमाचल प्रदेश के कसौली में असिस्टेंट टाउन प्लानर शैलबाला शर्मा की हत्या के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने स्वतः संज्ञान लिया है। सुप्रीम कोर्ट ने महिला अधिकारी को उचित सुरक्षा मुहैया न करवाने को लेकर राज्य सरकार को फटकार लगाई है। कोर्ट ने इस मामले को 'बेहद गंभीर' बताते हुए कहा कि अगर आप लोगों की जान लेंगे तो हम शायद कोई भी आदेश जारी करना बंद कर दें। कल मामले की सुनवाई होगी।

कोर्ट में सुनवाई के दौरान न्यायाधी ने कहा कि कसौली की घटना को बेहद गंभीर है। कोर्ट ने भी ये कहा कि सरकारी अधिकारी वहां कोर्ट के आदेश के कार्यान्वयन के लिए गई थी। कोर्ट ने कहा कि इस मामले की सुनवाई प्रधान न्यायाधीश के समक्ष हो न्यायालय ने सीजेआई से कल इस मामले को विचार के लिए सूचीबद्ध करने का अनुरोध किया। कसौली की घटना पर सुनवाई के दौरान न्यायाधीश ने सख्त टिप्पणी करते हुए कहा कि अगर आप लोगों की जान लेंगे तो हम शायद कोई भी आदेश जारी करना बंद कर दें।

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के कसौली में हुए गोलीकांड में पुलिस ने आरोपी के बारे में जानकारी देने पर एक लाख रुपए इनाम की घोषणा की है। फिलहाल, आरोपी के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली पाई है। हालांकि डीजीपी मुख्यालय की ओर से आरोपी की फोटो जारी किया गया है। सभी जिलों की पुलिस को इस बारे में अलर्ट भेजा गया है। बता दें कि होटल मालिक का बेटा आरोपी विजय ठाकुर बिजली बोर्ड में कार्यरत है। वह इन दिनों तीन हफ्ते की छुट्टी पर है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।