श्रीनगर मे पत्थरबाजों ने स्कूल बस को बनाया निशाना, एक छात्र घायल
(JAMMUandKASHMIR, JAMMUandKASHMIR) जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों द्वारा हिजबुल मुजाहिद्दीन के कमांडर समीर टाइगर के मारे जाने के बाद तनावपूर्ण स्थिति बनी है। आज यहां श्रीनगरके पास कनीपोरा में पत्थरबाजों ने एक निजी स्कूल बस को निशाना। इस घटना में एक स्कूली छात्र घायल हो गया।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि असामाजिक तत्वों के एक समूह ने शोपियां जिले के जावूरा में रैनबो हाई स्कूल की बस पर पथराव कर दिया था। हमले में दूसरी कक्षा के एक छात्र के सिर में चोट लग गई। उन्होंने बताया कि घायल छात्र को एसकेआईएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।