नोएडा मे तेज रफ्तार कार नाले में गिरी हादसे में रेडियोकर्मी की मौत
(UTTARPRADESH, UTTARPRADESH) एडा थाना फेज 2 इलाके के सेक्टर 85 में बुधवार को एक तेज रफ्तार वर्ना कार नाले में गिर गई। हादसे में कार चला रही युवती की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की शिनाख्त तान्या खन्ना के रूप में हुई है। घटना रात 3 बजे की है।प्राप्त जानकारी के अनुसार तान्या (26 वर्ष) एक रेडियो स्टेशन में अकाउंटेंट के पद पर कार्यरत थी और परिवार के साथ कवि नगर गाज़ियाबाद में रहती है। वह देर रात ऑफिस से कही जा रही थी।

पुलिस का कहना है कि रात में रोड खाली था। लिहाजा वह सेक्टर 85 गोलचक्कर पर तेज रफ्तार से गाड़ी घुमा रही थी। इसके चलते गाड़ी अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त तान्या शराब पीकर गाड़ी चला रही थी। हालांकि हादसे का कारण अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं है, लेकिन इसके पीछे गाड़ी की तेज रफ्तार को कारण माना जा रहा है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।