तूफान व बारिश से राजस्थान, आंध्र प्रदेश और यूपी में 43 की मौत, 100 से ज्यादा घायल
(India) राजस्थान में बुधवार को आए तूफान की वजह से मरने वालों की संख्या बढ़कर 15 से 22 हो गई है, जबकि 100 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। शाम को आए तेज अंधड़ के कारण कई मकान, शेड तथा पेड़ धराशाही हो गए तथा वाहनों की आपस में टक्कर हो गई। इसके अलावा आंध्र प्रदेश में मूसलाधार बारिश और आंधी की वजह से 13 लोगों की जान चली गई और पांच लोग लापता हो गए। उधर पश्चिम बंगाल में बिजली और दीवार गिरने की दो अलग-अलग घटनाओं में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग जख्मी हो गए।

बुधवार की शाम आए तूफान का असर धौलपुर, भरतपुर, अलवर, करौली में ज्याद दिखा। जहां बिजली के पोल तथा पेड़ गिर गए और कई मकान धराशाही हो गए तथा कई मकानों के दरवाजे टूट कर गिर गए। भरतपुर में सबसे ज्यादा जनहानि हुई जहां डीग में चार लोगों की तथा भरतपुर में दो लोगों की मौत गई। धौलपुर में मोहन कॉलोनी में दो लोगों की मौत हो गई तथा करौली में मकान गिरने से छह घायल हो गए।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।