मौसम विभाग ने दी चेतावनी यूपी में  आ सकता है तूफान
(Lucknow, Lucknow) मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के कई जिलों के लिए चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार यूपी के कुछ जिलों में आंधी तूफान की आशंका है। बुधवार को उत्तर प्रदेश सहित देश के कई हिस्सों में तूफान और तेज बारिश ने भारी तबाही मचाई है। इसके कारण कई लोगों की मौत हो गई। अकेले उत्तर प्रदेश में ही 64 लोगों के मारे जाने की जानकारी प्रदेश सरकार की तरफ से दी गई है।

मौसम विभाग की तरफ से गुरुवार को जारी बयान में कहा गया है कि प्रदेश के कई हिस्सों में 5 मई को आंधी तूफान की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार गोरखपुर, बलिया, मऊ, गाजीपुर, अंबेडकरनगर, संतकबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, सीतापुर, बहराइच, लखीमपुर, पीलीभीत, बदायूं, शहजहांपुर, एटा, अलीगढ़, मथुरा, नोएडा, बुलंदशहर, मेरठ, मुजफफरनगर, मुरादाबाद, बिजनौर में तूफान की संभावना जताई जा रही है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।