बिहार मे पुल से नीचे गिरते ही बस में लगी आग 27 लोग जिंदा जले
(BIHAR, BIHAR) बिहार के पूर्वी चंपारण के कोटवा में गुरूवार की शाम एक बड़ा हादसा हो गया। मुजफ्फरपुर से दिल्ली जा रही एक बस पुल से नीचे गिर गई और उसमें आग लग गई। इस हादसे 27 लोगों की मौत हो गई है जबकि दर्जनभर लोग झुलसे गए हैं। हादसा एनएच 28 पर कोटवा के बेलवा के पास करीब चार बजे हुआ। बस में 32 लोग सवार थे। घटनास्थल पर पुलिस और दमकल पहुंच चुके हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही बचाव कार्य के लिए स्थानीय लोग जुट गए। मौके पर अफर तफरी के बीच चीखपुकार मच गई। हालांकि अभी कोई अधिकारी इस घटना पर आधिकारिक बयान नहीं दे रहा है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।