मौसम विभाग की चेतावनी,24 घंटे बाद कभी भी आ सकता है भयंकर तूफान
(DELHI, DELHI) मौसम विभाग ने तूफान और बारिश को लेकर डरा देने वाली चेतावनी जारी की। मौसम विभाग ने शुक्रवार को चेतावनी जारी कर कहा है कि 5 से 7 मई के बीच कभी भी भयानक तूफान और तेज बारिश आ सकती है।

5 मई 2018: मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ इलाकों में लपक गरज के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके अलावा देश के पूर्वी इलाकों जैसे- पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, नागालैंड, मनिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, ओडिशा और केरल में धूल भरी तेज आंधी और तेज बारिश होने की आशंका है।


7 मई 2018: मौसम विभाग के अनुसार, उत्तराखंड और पंजाब के कुछ हिस्सों में तेज आंधी, बारिज और बिजली कड़कने की आशंका है। देश के पूर्वोत्तर राज्यों के कुछ हिस्सों में भयंक तूफान आने की आशंका है।

इसके अलावा पश्चिमी राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली और चंडीगढ़ में भी धूलभरी आंधी और लपक गरज के साथ बारिश होने की आशंका है। जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब और हरियाणा में भी कुछ इलाकों में तेज आंधी और लपक गरज के साथ छीटे पड़ने की आशंका है। 7 मई को असम और मेघालय में भयंकर बारिश होने की आशंका है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।