तूफान पीड़ितों से अस्पताल में मिले  सीएम योगी सफाई नहीं होने पर लगाई फटकार
(UTTARPRADESH, India) आगरा में 2 मई को आए भयंकर तूफान से पीड़ितों का हाल जानने के लिए सीएम योगी शुक्रवार की देर रात ही आगरा पहुंच गए थे। शनिवार की सुबह करीब 8.15 बजे वो एसएन मेडिकल कॉलेज पहुंचे और मरीजों का हाल जाना। इसके जिला अस्पताल जाकर भी मरीजों से बातचीत की।

एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कुल 21 मरीजों से सभी से बारी-बारी से सीएम योगी आदित्यनाथ ने हालचाल पूछा। इसके साथ ही उनके उपचार के बारे में जानकारी ली। मेडिकल कॉलेज में चद्दर गंदी मिलने पर सीएम योगी ने जमकर फटकार लगाई। इस पर प्राचार्य डॉ सरोज सिंह से मांगा स्पष्टीकरण। मरीजों के वार्डो में नियमित राउंड नहीं करने पर प्राचार्य को फटकार। कुल 34 मरीज भर्ती हुए थे। अब 21 मरीजों का सर्जरी बिल्डिंग में इलाज चल रहा है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।