श्रीनगर के चट्टाबाल में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी, एक जवान घायल
(JAMMUandKASHMIR, JAMMUandKASHMIR) जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। यहां श्रीनगर के चट्टाबाल इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ चल रही है। इस मुठभेड़ में सीआरपीएफ का एक जवान घायल हो गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कुछ आतंकी चट्टाबाल इलाके में ही छिपे हुए हैं। बताया जा रहा है कि सुबह 4 बजकर 25 मिनट पर जम्‍मू कश्‍मीर पुलिस और सीआरपीएफ श्रीनगर के करण नगर और छत्‍ताबल इलाके में नाकाबंदी कर रही थी। उसी दौरान आतंकियों की ओर से गोलीबारी हुई।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।