कर्नाटक चुनाव मे गरीब का बेटा PM बना, तब से कांग्रेस ने गरीबी का मुद्दा उठाना बंद कर दिया
(India) कर्नाटक के तुमकुरु में रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद मुझे इस धरती के वंदन का सौभाग्य मिला था। यहां के हर हिस्से में मुझे बीजेपी के लिए उत्साह दिखता है। ये कर्नाटक की धरती समाज और देश के लिए दिन-रात सोचने वाले संतों की धरती है. गरीब से गरीब व्यक्ति के जीवन में बदलाव कैसे आएं इसके लिए यहां के संतों ने जो काम किए हैं वे देश के लिए प्रेरणा देने वाले हैं।

मोदी ने कांग्रेस का निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस हर चुनाव में गरीब-गरीब की माला जपते हुए खेल खेलती है। जब से गरीब का बेटा प्रधानमंत्री बना तब से कांग्रेस ने 'गरीबी' का मुद्दा उठाना बंद कर दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 50 साल तक राज किया। अगर आपने किसान के लिए कुछ किया होता, तो मेरा किसान मिट्टी में से सोना पैदा करके दे देता। उन्होंने कहा कि किसानों की वर्तमान मुश्किलें कांग्रेस की पुरानी नीतियों के कारण हैं।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।