पूर्वा एक्सप्रेस (12303) सुबह 3.04 बजे फतेहपुर स्टेशन से गुजरी,जैसे ही ट्रेन चार किमी आगे पोल संख्या 946/5 के पहले पहुंची, तभी चालक को पहिये के नीचे पत्थर का टुकड़ा टूटने जैसी आवाज आई। आशंका पर उसने इमरजेंसी ब्रेक लगा कर ट्रेन रोक दी। चालक दल नीचे उतरा और पहियों को चेक किया। थोड़ा आगे बढ़ने पर चालक दल को ट्रैक पर करीब चार फिट लंबा सीमेंट का खंभा रखा नजर आया। चालक ने रेलवे अधिकारियों की जानकारी दी और करीब 20 मिनट रुकने के बाद 3.35 बजे कानपुर की ओर रवाना हो गए।
ट्रेन को बेपटरी करने की साजिश की सूचना पर रेलवे में ह़डकंप मच गया। टीआई मनोज कुमार, आरपीएफ इस्पेक्टर,पीडब्लूआई की टीम मौके पर पहुंच जांच पड़ताल शुरू की। यातायात निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि घटना स्थल के पास तीसरी लाइन के निर्माण का काम चल रहा है। मेन लाइन और तैयार की जा रही नई लाइन के बीच पत्थर के पिलर में तार लगा कर डिवाइडर तैयार किया जा रहा है। किसी ने उसी का एक पिलर ट्रैक पर रख दिया। सीमेंट के पिलर को जांच के लिए इलाहाबाद से आई टीम साथ ले गई है। आरपीएफ इंस्पेक्टर का कहना है कि किसी ने ट्रेन को बेपटरी करने की साजिश की है, जिस पर मुकदमा दर्ज किया गया है
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।