जिन्ना देश और मुसलमानों के आदर्श नहीं विवाद खत्म करे AMU- नकवी
(India) अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) में मोहम्मद अली जिन्ना की तस्वीर को लेकर चल रहे विवाद के बीच केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने आज कहा कि एएमयू के प्रशासन और छात्रों को बेवजह का विवाद खत्म करना चाहिए क्योंकि पाकिस्तान के संस्थापक न तो भारत के आदर्श हैं और न ही भारतीय मुसलमानों के आदर्श हैं।

इस मामले पर बात करते हुए नकवी ने कहा एएमयू के प्रशासन और छात्रों से मैं यही आग्रह करूंगा कि वे बेवजह का विवाद खत्म करें क्योंकि जिन्ना न तो देश के आदर्श हैं और न ही मुसलमानों के आदर्श हैं।उन्होंने कहा इस बात को यहीं खत्म करना चाहिए और विश्वविद्यालय की गरिमा का सम्मान करते हुए आगे बढ़ना चाहिए।

आपको बता दें कि एएमयू के यूनियन हॉल में लगी जिन्ना की तस्वीर को लेकर पिछले दिनों अलीगढ़ के भाजपा सांसद सतीश गौतम ने कुलपति तारिक मंसूर को पत्र लिखा था। इसके बाद ही इस विवाद की शुरुआत हुई। इसी मामले को लेकर हिन्दू युवा वाहिनी के कुछ कार्यकर्ताओं ने गत दो मई को परिसर में घुसकर हंगामा और नारेबाजी की थी। इस हंगामे को लेकर पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।