केदारनाथ में भारी बर्फबारी में फंसे पूर्व सीएम हरीश रावत,21 राज्यों में तूफान और बारिश का अलर्ट
(DELHI, DELHI) केदारनाथ में भारी बर्फवारी हुई है। बताया जा रहा है कि यहां 3 इंच से अधिक बर्फ गिरी है। वहीं केदारनाथ गए पूर्व सीएम हरीश रावत भी यहां फंस गए हैं। उनके साथ केदारनाथ विधयाक मनोज रावत और राज्य सभा सांसद प्रदीप टम्टा भी मौजूद हैं। उधर पुलिस की टीम पांच पांच का ग्रुप बनाकर कर यात्रियों की मदद कर रही है और मंदिर परिसर से यात्री हटाये जा रहे हैं।

भारी बर्फबारी की वजह से केदारनाथ यात्रा रोक दी गई है। बदरीनाथ में सुबह चार बजे ही बर्फबारी हो रही है। बदरीपुरी में भी बर्फ जमी है। बताया जा रहा है कि 2006 के बाद इस बार मई महीन में हिमपात हो रहा है।

उधर उत्तर भारत में बेमौसम आंधी-तूफान को वैज्ञानिक जलवायु परिवर्तन के खतरों से जोड़कर देख रहे हैं। हालांकि मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पहले भी ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन अब इनका दायरा और बढ़ रहा है। आज मौसम विभाग ने 21 राज्यों में तूफान की चेतावनी दी है। यहां अगले 48 घंटे में कभी भी तूफान आ सकता है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।