आर्मी चीफ रावत की नसीहत सेना से नहीं लड़ सकते आजादी मांगने वाले
(DELHI, DELHI) कश्मीर में आज़ादी के नारे लगानेवाले युवाओं से आर्मी चीफ विपिन रावत ने कहा कि यह कभी नहीं मिलनेवाली है और ना ही वे सेना के साथ लड़ सकते हैं। ये बात कश्मीरी युवाओं को जानना जरूरी है। इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में रावत ने बंदूक उठा रहे युवा और पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि जो लोग उन्हें ये बात कह रहे हैं कि ऐसा करने से आजादी मिलेगी वह उन्हें भटका रहे हैं।

आर्मी चीफ ने कहा उनके लिए यह बात कोई मायने नहीं रखती है कि सेना के साथ मुठभेड़ में कितनी संख्या में आतंकी मारे गए। उन्होंने कहा कि यह चक्र चलता रहेगा। इसमें फिर से नई भर्तियां होंगी। उन्होंने कहा कि मैं इस बात पर जोर देना चाहता हूं कि व्यर्थ है। इससे कुछ भी हासिल नहीं होनेवाला है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।