जस्टिस चेलामेश्वर की CJI दीपक मिश्रा को चिट्ठी मे कहा- कोलेजियम जस्टिस जोसेफ का नाम केंद्र को भेजे
(DELHI, DELHI) सु्प्रीम कोर्ट के वरिष्ठतम जस्टिस जे चेलामेश्वर ने आज चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा को खत लिखकर कॉलेजियम की बैठक बुलाने का अनुरोध किया है। उत्तराखंड के मौजूदा मुख्य जस्टिस के एम जोसफ को शीर्ष कोर्ट के जज के तौर पर प्रोन्नत किये जाने के लिये उनका नाम केंद्र को तत्काल भेजने के लिये उन्होंने बैठक बुलाने का आह्वान किया।

सरकार ने 26 अप्रैल को जस्टिस जोसफ को सुप्रीम कोर्ट जज के तौर पर प्रोन्नत करने की कॉलेजियम की सिफारिश पुनर्विचार के लिये लौटा दी थी। सरकार ने तब कहा था कि प्रस्ताव सर्वोच्च अदालत के मानकों के अनुरूप नहीं है और शीर्ष कोर्ट में केरल का पर्याप्त प्रतिनिधित्व है जहां से वह आते हैं।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।