लालू प्रसाद के साले सुभाष यादव ने मीडिया से बातचीत में कहा कि वे सपरिवार अपने भांजे की शादी में जाएंगे। घर की बड़ी भगिनी ने खुद उन्हें न्योता दिया है। कहा कि वे तेजप्रताप व ऐश्वर्य को आशीर्वाद देंगे कि वर-वधू की लंबी आयु हो और सात जन्मों तक रिश्ते निभाएं। उन्होंने दोनों परिवारों में रिश्तों के सुधार को लेकर कहा कि बड़े सुधर जाएंगे तो छोटे खुद ब खुद सुधर जाएंगे।
श अध्यक्ष आभालता, शिवेंद्र तांती, खुर्शीद आलम सिद्दीकी, सलमान अख्तर बधाई दी।.
राजद प्रमुख लालू प्रसाद के पैरोल पर पटना आने के पूर्व कई तरह की पाबंदियां लगायी गयी है। वे सिर्फ शादी समारोह में शामिल होंगे। वे पटना प्रवास के दौरान प्रेसवार्ता नहीं कर सकेंगे। वे अपनी व्यथा भी बयान नहीं कर सकेंगे। पाबंदियों में लालू प्रसाद के बयानों के प्रकाशन व प्रसारण को लेकर भी मीडिया के ऊपर पाबंदी लगायी गयी है। .
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।