प्रधानमंत्री मोदी ने जनकपुर-अयोध्या बस सेवा की हरी झंडी दिखाकर शुरुआत भी की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह एक ऐतिहासिक क्षण है। पीएम मोदी ने कहा कि आज जिस तरह से नेपात ने अपने प्यार दिखाया है यह नेपाल की जनता का भारत के लोगों के प्रति स्नेह को दर्शाता है।
उन्होंने कहा कि जनकपुर में आकर काफी खुशी महसूस कर रहा हूं। पीएम मोदी ने कहा कि मैं यहां पर राजा जनक और माता जानकी की पूजा करने आया हूं। मैं नेपाल के प्रधनमंत्री ओली को जनकपुर यात्रा के दौरान साथ देने के लिए उनका शुक्रिया करता हूं।
पीएम मोदी ने कहा कि अयोध्या और जनकपुर का नाता अटूट है। उन्होने कहा कि भारत और नेपाल दोनों ही देश रामायण सर्किट बनाने की दिशा में काम करेंगे। इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। इससे दोनों देशों के लोगों के बीच संबंधों की बुनियाद और मजबूत होगी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।