नेपाल मे  पीएम मोदी ने दिया जनकपुर के विकास के लिए 100 करोड़ का तोहफा
(SIKKIM, SIKKIM) पीएम मोदी ने नेपाल के विकास के लिए परंपरा, व्यापार, पर्यटन, प्रौद्योगिकी और परिवहन के पांच टी के फॉमूर्ले पर भारत की सहायता का आज विश्वास दिलाया। साथ ही जनकपुर एवं आसपास के क्षेत्र में तीथार्टन सुविधाओं के विकास के लिए सौ करोड़ रुपये देने की घोषणा की।मोदी ने नेपाल की दो दिन की यात्रा की शुरुआत में जनकपुर में एक नागरिक अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि भारत दशकों से नेपाल का एक स्थायी विकास साझेदार है। नेपाल हमारी पड़ोसी पहले नीति में सबसे पहले आता है।
इतिहास साक्षी रहा है, जब-जब एक-दूसरे पर संकट आए भारत और नेपाल दोनों मिलकर खड़े हुए हैं। हमने हर मुश्किल ड़ी में एक दूसरे का साथ दिया है। उन्होंने कहा कि हम दोनों देश हाइवे आईवे ट्रांसवे रेलवे, इनलैंड वाटरवेज़, कस्टम चेकपोस्ट और हवाई सेवा से जुडेंगे। उन्होंने उम्मीद जतायी कि इस यात्रा के दौरान होने वाले समझौतों से समृद्ध नेपाल और खुशहाल भारत के संकल्प को साकार करने में सहायता मिलेगी।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।