पानी पर औरंगाबाद में दो गुटों में टकराव , दो की मौत, 50 गाड़ियां फूंकी
(India)
पानी की अवैध लाइन काटने को लेकर शुरू हुआ विरोध,दो गुटों की झड़प में बदल में बदल गया| महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में शुक्रवार रात दो गुटों के बीच जमकर बवाल हुआ। महाराष्ट्र के गृहमंत्री दीपक केसरकर मुताबिक इस बवाल में दो लोगों की मौत हो गई है। केसकर ने बताया कि लोग अफवाहों पर ध्यान ना दें। उन्होंने बताया कि फिलहाल स्थिति काबू में है। केसकर ने कहा कि व्हाट्सएप के जरिए अफवाहें फैलाई जा रही है।

बवालियों ने 40 दुकान में आग लगा दी और 50 गाड़ियां भी फूंक डाली। बताया जा रहा है घटना में कई पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक बवाल अवैध रूप से लगाई गई पानी की पाइप लाइन काटने में भेदभाव के चलते यह बवाल हुआ है। घटना के बाद से औरंगाबाद में तनाव है, पुराने शहर से शुरू हुआ यह बवाल शहर के गांधीनगर, राजाबाजार और शाहगंज इलाकों में भी फैल गया।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।