मौसम विभाग का अलर्ट  6 राज्यों में आज भी आ सकता है तूफान कल हुई आंधी से 64 की मौत
(DELHI, DELHI) मौसम विभाग ने सोमवार को उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर के कुछ इलाकों में आंधी-तूफान के साथ बारिश की चेतावनी दी है। वहीं इससे पहले रविवार को दिल्ली उत्तर प्रदेश पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश में आंधी के साथ बारिश ने जमकर कोहराम मचाया।

इस आंधी और तूफान के कारण देश में मरने वालों की संख्या बढ़कर अब 64 हो गई है। उधर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश के कई हिस्सों में आई तेज आंधी से हुए जानमाल के नुकसान पर दुख व्यक्त किया।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।