आज जारी सरकारी आंकड़ों के अनुसार खाद्य उत्पादों की मुद्रास्फीति अप्रैल 2018 में 0.87% रही। अप्रैल महीने में सब्जियों में अपस्फीति 0.89 % रही जबकि इससे पहले महीने में यह 2.70% रही थी। आंकड़ों के अनुसार ईंधन व बिजली वर्ग के लिए मुद्रास्फीति अप्रैल महीने में 7.85 प्रतिशत रही जो मार्च में 4.70% थी। वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोत्तरी के बीच घरेलू ईंधन कीमतों में वृद्धि का असर इस दौरान रहा।
फलों के लिए मुद्रास्फीति अप्रैल में दहाई अंक में 19.47% रही जो कि इससे पिछले महीने में 9.26 प्रतिशत रही थी। फरवरी महीने के लिए थोक मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति को संशोधित कर 2.74% किया गया है जबकि इसके लिए अस्थायी अनुमान 2.48 % का था। उल्लेखनीय है कि खुदरा मुद्रास्फीति के आंकड़े भी आज जारी किए जाने हैं।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।