कांग्रेस अपनी 74 और जेडीएस की 39 सीटों के सहारे सरकार गठन की जुगत में
जेडीएस को सीएम पद की पेशकश कर बीजेपी को सत्ता से दूर रखने का दांव चल सकती है कांग्रेस
बेंगलुरु
कर्नाटक विधानसभा चुनाव के रुझान जैसे-जैसे आए बीजेपी के खेमे में खुशी की लहर दौड़ती गई, लेकिन दोपहर आते-आते बहुमत का पेच फंस गया। एक समय रुझानों में बहुमत के 112 के आंकड़े को पार कर चुकी बीजेपी फिलहाल 106 सीटों पर ही आगे चल रही है। इस तरह वह बहुमत के आंकड़े से 6 सीट दूर नजर आ रही है। इस बीच 74 सीटों पर आगे चल रही कांग्रेस भी सक्रिय हो गई है और बीजेपी को रोकने के लिए जेडीएस को सीएम उम्मीदवारी की पेशकश भी कर सकती है। खबरों के मुताबिक कर्नाटक के नतीजों को लेकर सोनिया गांधी ने गुलाम नबी आजाद से बात भी की है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।