बता दें कि देवगौड़ा दर्शन के लिए आज तिरुपति बालाजी मंदिर गए हुए हैं, जबकि कर्नाटक में बीजेपी और जेडीएस के बीच सत्ता की लड़ाई जारी है। इन सबके बीच पीएम मोदी के देवगौड़ा को फोन करने से राजनीतिक अटकलें भी लगाई जाने लगी हैं।
कर्नाटक चुनाव के दौरान भी नरेंद्र मोदी ने देवगौड़ा की तारीफ की थी. इसके बाद देवगौड़ा ने भी नरेंद्र मोदी की शान में कसीदे पड़े थे। माना जा रहा था कि चुनाव नतीजों के आने के बाद जेडीएस और बीजेपी मिलकर सरकार बनाएगी, लेकिन कांग्रेस और जेडीएस ने आपस में हाथ मिला लिया है, जबकि मुख्यमंत्री की शपथ बीजेपी के येदियुरप्पा ले चुके हैं और उनके सामने बहुमत साबित करने की सबसे मुश्किल चुनौती है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।