मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने से पहले कुमारस्वामी कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात करेंगे। माना जा रहा है कि इस दौरान कैबिनेट में संभावित मंत्रियों को लेकर चर्चा संभव है। जेडीएस नेता और कर्नाटक के भावी मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने से पहले सरकार गठन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा के लिए आज कांग्रेस नेताओं सोनिया गांधी और राहुल गांधी से दिल्ली में मुलाकात करेंगे। कुमारस्वामी ने स्पष्ट किया कि मंत्रिपद आवंटन को लेकर अभी तक कोई चर्चा नहीं हुई है। उन्होंने दोनों पार्टियों के बीच 30-30 महीने सत्ता साझा करने के फार्मूले की खबरों को फर्जी करार दिया।
उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि मैं नई दिल्ली जा रहा हूं, मैं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी से मुलाकात करूंगा। उनके साथ चर्चा के निष्कर्ष के आधार पर इस पर निर्णय किया जाएगा कि कांग्रेस और जेडीएस विधायकों में से कितने मंत्री बनेंगे। बी एस येदियुरप्पा ने शनिवार को विधानसभा में शक्तिपरीक्षण का सामना किये बिना ही मुख्यमंत्री पद से इस्तीफ दे दिया था क्योंकि भाजपा जरूरी बहुमत नहीं जुटा पाई। इसके बाद कुमारस्वामी ने राज्यपाल वजुभाई वाला से मुलाकात के बाद कहा कि उन्हें सरकार बनाने के लिए न्यौता मिला है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।