(India)
पेट्रोल और डीजल के दाम कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। लगातार चौथे दिन पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी की गई है।अंतरराष्ट्रीय दर बढ़ने और कमजोर रुपये के साथ-साथ अन्य कारणों से देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें रेकॉर्ड लेवल पर पहुंच गई हैं। रविवार को दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 76.24 रुपये प्रति लीटर थी। इससे पहले पेट्रोल की सबसे अधिक कीमत सितंबर 2013 में 76.06 रुपये की थी। स्थानीय करों के अनुसार फ्यूल की कीमतें प्रत्येक राज्य में अलग होती हैं। मुंबई में पेट्रोल 84.07 रुपये प्रति लीटर, चेन्नै में 79.13 रुपये और कोलकाता में 78.91 रुपये था। पिछले कुछ महीनों से डीजल की कीमतें कुछ दिनों के अंतराल पर नए उच्च स्तर पर पहुंच रही हैं। दिल्ली में डीजल 67.57 रुपये प्रति लीटर, कोलकाता में 70.12 रुपये, मुंबई में 71.94 रुपये और चेन्नै में 71.32 रुपये था। दिल्ली में पिछले वर्ष 1 जुलाई से पेट्रोल और डीजल की कीमतें क्रमश: 13.15 रुपये और14.24 रुपये प्रति लीटर बढ़ी हैं। इस अवधि में कच्चे तेल की अंतरराष्ट्रीय कीमतें लगभग दो-तिहाई बढ़कर करीब 80 डॉलर प्रति बैरल हो गईं।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।