(India)
आर्क बिशप अनिल काउटो ने दिया बड़ा बयान- धर्मनिरपेक्षता खतरे में है। दिल्ली के आर्कबिशप अनिल काउटो ने राजधानी के सभी चर्च के सभी पादरियों को खत लिखकर भारत की राजनीतिक स्थिति को अशांत बताया है। आर्कबिशप ने 2019 के आम चुनावों को देखते हुए पादरियों से प्रार्थना और शुक्रवार को उपवास रखने की अपील की है। आर्कबिशप ने लिखा है कि मौजूदा अशांत राजनीतिक मौहाल संविधान में निहित हमारे लोकतांत्रित सिद्धांतों और हमारे देश के धर्मनिरपेक्ष तानेबाने के लिए खतरा बन गया है। आर्किबिशप के इस खत पर अब राजनीति भी शुरू हो गई है।भाजपा ने भी इसे लेकर अपनी आपत्ति जताई है। भाजपा नेता शाइना एनसी ने कहा है कि जातियों और समुदायों को उकसाना और ऐसी कोशिश करना गलत है। वहीं, आरएसएस विचारक राकेश सिन्हा ने कहा कि यह सब वेटिकन के इशारे पर हो रहा है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।