कर्नाटक में पहले स्पीकर चुना जाएगा फिर बहुमत साबित करेंगे, ये दोंनों चीजें हल होने के बाद दूसरे मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।
(India) पहले स्पीकर का चुनाव फिर बहुमत साबित करने के बाद दूसरे मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। कांग्रेस-जेडीएस के बीच मंत्रिमंडल और सत्ता में बंटवारे को लेकर पेंच अभी पूरी तरह सुलझा नहीं है। कांग्रेस-जेडीएस के बीच विभागों के बंटवारे के सवाल पर कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने मंगलवार को कहा, 'हमारा पहला मकसद स्पीकर का चुनाव है, फिर बहुमत साबित करना। ये दोंनों चीजें हल होने के बाद दूसरे मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।' बता दें कि बुधवार शाम 4.30 बजे कुमारस्वामी दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।