आर्कबिशप की चिट्ठी पर बोले राजनाथ सिंह भारत में धर्म-संप्रदाय के भेदभाव की इजाजत नहीं
(DELHI, DELHI) दिल्ली के आर्कबिशप की ओर से चर्च के फादर को 'देश के लिए दुआ करने' संबंधी पत्र से पैदा हुए विवाद पर केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने जोर देकर कहा कि भारत में सभी अल्पसंख्यक पूरी तरह सुरक्षित हैं। देश में किसी के साथ जाति तथा धर्म के आधार पर भेदभाव नहीं किया जाता। दरअसल दिल्ली के आर्क बिशप अनिल काउटो ने सभी चर्च के पादरियों को पत्र लिखकर वर्ष 2019 के आगामी लोकसभा चुनाव से पहले 'देश के लिए दुआ' करने को कहा है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।