तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के.पलानीस्वामी ने इस घटना के जांच के आदेश दे दिए हैं। मंगलवार को पलानीस्वामी ने कहा कि तूतीकोरिन में वेदांता समूह की इकाई स्टरलाइट इंडस्ट्रीज इंडिया लिमिटेड के विरोध में प्रदर्शन कर रहे लोगों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई में नौ प्रदर्शनकारी मारे गए हैं। इसके साथ ही उन्होंने घटना की न्यायिक जांच कराने की घोषणा की।
उन्होंने कहा कि प्रदर्शनकारी क्षेत्र में निषेधाज्ञा का उल्लंघन कर कलेक्ट्रेट की तरफ जुलूस निकाल रहे थे। मुख्यमंत्री ने एक बयान में कहा कि प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव ही नहीं किया, बल्कि उनके वाहनों और कलेक्ट्रेट में खड़े वाहनों को भी आग लगा दी। पुलिस को लोगों के जानमाल की रक्षा के लिए जरूरी कार्रवाई करनी पड़ी क्योंकि प्रदर्शनकारी बार-बार हिंसा कर रहे थे और पुलिस को इस हिंसा को रोकना था। मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे यह जानकार दुख हुआ कि इस घटना में दुर्भाग्य से नौ लोग मारे गए। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना और सहानुभूति व्यक्त की। 3
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।