JDS के एचडी कुमारस्वामी आज कर्नाटक के CM पद,कांग्रेस के जी परमेश्वर डिप्टी CM पद की शपथ ग्रहण करेंगे
(India) कुमारस्वामी आज कर्नाटक के CM पद,कांग्रेस के जी परमेश्वर डिप्टी CM पद की शपथ ग्रहण करेंगे शपथ ग्रहण में 9 दलों के नेता मौजूद रहेंगे, फ्लोर टेस्ट कल बाद होगा।
कर्नाटक में किस मंत्री को कौन सा विभाग दिया जाएगा, इसका फैसला विश्वासमत साबित करने के बाद होगा।
जनता दल सेक्युलर (जेडीएस) विधायक दल के नेता एचडी कुमारस्वामी बुधवार शाम 4:30 बजे कर्नाटक के 24वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे। कुमार के अलावा उप मुख्यमंत्री के तौर पर कांग्रेस के जी परमेश्वर भी शपथ ग्रहण करेंगे। विधानसभा का स्पीकर भी कांग्रेसी ही होगा, ये पद केआर रमेश कुमार संभालेंगे। इस शपथ ग्रहण की एक और खास बात यहां नजर आने वाला 2019 का संभावित मोदी विरोधी मोर्चा है। मौजूदा समय में इस मोर्चे के पास देश की 122 लोकसभा सीटें हैं। शपथ ग्रहण के अगले ही दिन यानी 24 मई को कुमारस्वामी कर्नाटक विधानसभा में बहुमत साबित करेंगे और इसके बाद ही मंत्रियों के विभागों का बंटवारा भी किया जाएगा। कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल के मुताबिक, मंत्रिमंडल को लेकर 12:22 का फॉर्मूला फिक्स हो गया है, यानी 12 मंत्री जेडीएस और 22 कांग्रेस के होंगे।

9 दलों के मुखिया साझा कर सकते हैं मंच

पार्टी नेता लोकसभा सीटें
कांग्रेस राहुल, सोनिया 48
तृणमूल ममता बनर्जी 34
टीडीपी चंद्रबाबू नायडू 16
माकपा सीताराम येचुरी, पिनाराई विजयन 09
सपा अखिलेश यादव 07
राजद तेजस्वी यादव 04
आप अरविंद केजरीवाल 04
कुल-122

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।