आरबीएसई क्लास 12वीं की परीक्षाओं का आयोजन 8 मार्च से 2 अप्रैल के बीच किया गया था। 8 लाख से ज्यादा छात्रों ने राजस्थान में बोर्ड परीक्षा दिया था। छात्र बहुत ही बेसब्री से आरबीएसई क्लास 12वीं के रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं।
राजस्थान बोर्ड 12वीं में करीब 826,278 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। इसमें 42,665 कॉमर्स में, 2,46,254 साइंस में और 5, 37,359 स्टूडेंट्स ह्यूमेनिटीज में रजिस्टर्ड हुए थे। ये परीक्षाएं 2 अप्रैल तक चलीं थीं। आर्ट्स के नतीजों के लिए जून तक का इंतजार करना पड़ सकता है। 10वीं के रिजल्ट को भी जून में जारी होने की उम्मीद है। सोशल मीडिया और कई वेबसाइट्स पर यह खबर फैल रही थी कि रिजल्ट 20 मई को जारी होगा। लेकिन कुछ कारणों से ऐसा नहीं हो सका।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।