(India)
तमिलनाडु के तूतीकोरिन में वेदांता स्टरलाइट कॉपर यूनिट के विस्तार पर मद्रास हाई कोर्ट ने रोक लगा दी।तूतीकोरिन में वेदांता के स्टरलाइट कॉपर प्लांट के खिलाफ हुए प्रदर्शन में अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है। हिंसा के बाद फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है लेकिन एहतियातान तूतिखुड़ी में भारी सुरक्षाबल तैनात किया गया है और धारा 144 लागू कर दी गई है। इस बीच केंद्र सरकार ने पूरे घटनाक्रम को को लेकर राज्य से रिपोर्ट मांगी है वहीं मद्रास हाईकोर्ट ने ने कॉपर यूनिट के विस्तार पर रोक लगा दी है।इससे पहले हिंसा और लोगों की मौत को लेकर राहुल गांधी ने ट्वीट किया है और इसे राज्य प्रायोजित आतंकवाद करार दिया है।जानकारी के अनुसार यहा स्टरलाइट प्लांट के विस्तार के खिलाफ तीन माहीने से प्रदर्शन हो रहे थे लेकिन मंगलवार को यह प्रदर्शन अचानक हिंसक हो गया। इस दौरान हुई फायरिंग में 11 लोगों की मौत हो गई है। इस हिंसा को लेकर विपक्षी पार्टियों ने पुलिस कार्रवाई की निंदा की है, जबकि सरकार का कहना है कि इसे टालना लगभग नामुमकिन था।मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने मृतकों को दस-दस लाख रुपये बतौर मुआवजा देने की घोषणा की है। इसके साथ ही घटना की न्यायिक जांच के आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। उनका कहना है कि प्रदर्शनकारी प्रशासन के आदेश की अवहेलना कर जिलाधिकारी कार्यालय की तरफ जा रहे थे। राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने घटना की निंदा करते हुए मृतकों के परिजनों से सहानुभूति जताई है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।