(International)
इस वक्त वैश्विक स्तर पर मुंबई धमाकों के गुनहगार और जमात-उद-दावा (जेयूडी) के चीफ हाफिज सईद पर कार्रवाई को लेकर दबाव बढ़ता जा रहा है। ऐसे में चीन ने पाकिस्तान को सलाह दी है कि विश्व में बन रही छवि को ध्यान में रखते हुए जेयूडी चीफ को पाकिस्तान से निकालकर पश्चिमी एशिया के किसी देश में शिफ्ट कर दिया जाए। न ने पाकिस्तान से सिफारिश की है कि वह सईद को दूसरे मुल्क भेजने के विकल्पों पर विचार करे। हाफिज सईद इस वक्त इंटरनैशनल और भारतीय एजेंसियों के निशाने पर है। पिछले महीने बोओ फोरम में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहिद खाकन अब्बासी से चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग की मुलाकात हुई थी। चिनफिंग ने अब्बासी को सुझाव दिया कि पश्चिमी एशिया के किसी देश में हाफिज सईद को भेज दिया जाए, ताकि वह अपनी आगे की जिंदगी आसानी से बिता सके। अंग्रेजी अखबार द हिन्दू में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, 'अब्बासी के एक बेहद करीबी सूत्र ने बताया कि दोनों राष्ट्रों के शीर्ष नेताओं के बीच यह मुलाकात 35 मिनट तक चली। इसमें 10 मिनट तक हाफिज सईद को लेकर चर्चा हुई और शी चिनफिंग + ने तत्काल सईद को सुर्खियों से दूर रखने के लिए कोई कदम उठाने का सुझाव दिया।' बताया जा रहा है कि चीन के राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने सरकार के वरिष्ठ कानूनी सलाहकारों की टीम के साथ इस मुद्दे पर चर्चा की।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।