ग्वान ने कहा हम एक बार फिर अमेरिका को कहना चाहते हैं कि हम किसी भी समय किसी भी रूप में आमने-सामने बैठ समस्याओं का समाधान करने को तैयार हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने किम जोंग-उन के साथ होने वाली शिखर वार्ता को गुरुवार को रद्द कर दिया और इसके लिए उत्तर कोरियाई शासन की खुली शत्रुता को जिम्मेदार ठहराया। साथ ही प्योंगयांग को कोई भी मूर्खतापूर्ण एवं लापरवाही भरी कार्रवाई करने के खिलाफ आगाह भी किया।
ट्रंप ने किम को पत्र लिख सूचना दी कि सिंगापुर में 12 जून को होने वाली उच्च स्तरीय बैठक में वह हिस्सा नहीं लेंगे। इसके बाद उत्तर कोरियाई फर्स्ट वाइस फॉरन मिनिस्टर किम के-ग्वान ने आज अपने बयान में कहा कि उत्तर कोरियाई नेता शिखर वार्ता की तैयारी कर रहे थे। उन्होंने कहा हमारे अध्यक्ष (किम जोंग-उन) ने भी कहा था कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ बैठक से एक नई शुरुआत होगी और इसकी तैयारियों के लिए वह मेहनत भी कर रहे थे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।