मोदी विश्व भारती विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होने बंगाल पहुंचे, इस कार्यक्रम के लिए बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना भी भारत आई हैं।
(India) आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल और झारखंड के दौरे पर हैं। बंगाल के शांति निकेतन में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हेलिपैड पर प्रधानमंत्री का स्वागत किया। राज्यपाल केसरीनाथ त्रिपाठी ने भी मोदी को रिसीव करने कोलकाता एयरपोर्ट पहुंचे। मोदी विश्व भारती विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम के लिए बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना भारत आई हैं। यहां मोदी उनकी अगवानी करेंगे। फिर दोनों नेता बांग्लादेश भवन का उद्घाटन भी करेंगे। यह भारत-बांग्लादेश के सांस्कृतिक संबंधों का प्रतीक है। जिसे 25 करोड़ की लागत से तैयार किया गया है। इसके बाद मोदी झारखंड जाएंगे और करीब 27 हजार करोड़ की परियोजनाओं की नींव रखेंगे।
माना जा रहा है कि इस दौरान नरेंद्र मोदी और शेख हसीना के बीच रोहिंग्या मुद्दे और नदी जल समझौते को लेकर बात करेंगे।
प्रधानमंत्री पहले दिल्ली से कोलकाता पहुंचे हैं। शांति निकेतन में कार्यक्रम के बाद हेलिकाॅप्टर से दोपहर बाद 3:20 बजे सिंदरी के बलियापुर हवाई पट्टी पहुंचेंगे और 10 मिनट बाद सभास्थल पर। इसके बाद शाम 4:20 बजे सभा को संबोधित करेंगे।
5 बजे रांची एयरपोर्ट पहुंचेंगे। एयरपोर्ट के पुराने टर्मिनल पर राज्य के 19 पिछड़े जिलों के कलेक्टरों के साथ करीब 6:20 बजे से बैठक करेंगे। इसी दौरान पीएम रांची गैस पाइप लाइन योजना का भी शिलान्यास करेंगे। करीब 7:30 बजे एयरफोर्स के विशेष विमान से दिल्ली रवाना हो जाएंगे।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।