(India)
कोलकाता,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि भारत और बांग्लादेश सहयोग एवं आपसी समझ से जुड़े दो अलग देश हैं। मोदी ने विश्व भारती विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह के दौरान बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना,पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और विश्वविद्यालय के कुलपति सबुज काली सेन के साथ मंच साझा किया। प्रधानमंत्री ने कहा,भारत और बांग्लादेश दो अलग देश हैं जो सहयोग एवं आपसी सहयोग से जुड़ें हैं। चाहे उनकी संस्कृति हो या लोकनीति,दोनों देशों के लोग एक दूसरे से बहुत कुछ सीख सकते हैं। मोदी ने कहा कि बांग्लादेश भवन इसका एक उदाहरण है। केंद्रीय विश्वविद्यालय के आचार्य मोदी ने शेख हसीना के साथ बांग्लादेश भवन का उद्घाटन किया,जो भारत और बांग्लादेश के बीच सांस्कृतिक संबंधों का प्रतीक है। इस परिसर में भवन का निर्माण बांग्लोदश ने किया है।
इस दौरान उन्होंने छात्रों से कहा कि मैं परंपरा को निभाने के लिए यहां आया हूं। मैं यहां का अतिथि नहीं आचार्य हूं। सबसे पहले तो यहां का चांसलर होने के नाते मैं आपसे एक बात की माफी मांगना चाहता हूं। जब मैं यहां आ रहा था तो मैंने कुछ छात्रों को इशारों में बात करते हुए देखा। वो मुझसे कह रहे थे कि यहां पीने के पानी की व्यवस्था नहीं है। मैं इस असुविधा के लिए आपसे माफी मांगता हूं।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।