मोदी बनाम "अराजकतावादियों का गठजोड़", इस साल बहस का राजनीतिक एजेंडा:जेटली
(India) केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने आज कहा कि आगे बढ़ने की आंकाक्षा रखने वाला भारत हताश राजनीतिक दलों के अराजक गठजोड़ को स्वीकार नहीं करेगा। ये दल अगले आम चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ मिलकर लड़ने के लिये साथ आने का वादा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस साल बहस का राजनीतिक एजेंडा अब नरेंद्र मोदी बनाम "अराजकतावादियों का गठजोड़ होगा।
अरुण जेटली ने फेसबुक पर लिखा है, ''हताश राजनीतिक दलों का एक समूह साथ आने का वादा कर रहा है। उनके कुछ नेता तुनक मिजाज हैं। अन्य मौके के हिसाब से अपने विचारों को बदलते हैं। टीएमसी , द्रमुक , तेदेपा , बसपा और जनता दल (एस) जैसे उनमें से कइयों के साथ सत्ता में हिस्सेदारी करने का भाजपा को अवसर मिला। वे बार - बार अपने राजनीतिक रुख में बदलाव लाते हैं।
मंत्री ने कहा कि गतिशील लोकतंत्र के साथ आगे बढ़ने की आकांक्षा रखने वाला कभी भी अराजकतावादियों को आमंत्रित नहीं करता। एक मजबूत देश तथा बेहतर राजकाज की जरूरतें अराजकता को पसंद नहीं करती।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।