कर्नाटक : सड़क हादसे में कांग्रेस विधायक सिद्दू न्यामागौडा की मौत
(India) पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस विधायक सिद्दू न्यामागौडा का सोमवार तड़के बागलकोट जिले में एक सड़क हादसे में मौत हो गयी। जिला पुलिस अधीक्षक वमशीकुमार ने बताया कि न्यामागौडा गोवा से अपने निर्वाचन क्षेत्र जमखंडी जा रहे थे , तभी एक लॉरी से टक्कर से बचने के प्रयास में उनकी कार सड़के किनारे एक दीवार से टकरा गई।
वमशीकुमार ने बताया कि 70 वर्षीय विधायक दिल्ली में थे और कार में अपने निर्वाचन क्षेत्र जाने से पहले विमान से गोवा पहुंचे थे। विधायक सिद्दू बी गोवा से वापस बागलकोट स्थित अपने घर लौट रहे थे। इस दौरान उनकी कार तुलसीगिरी के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह करीब चार बजे तुलसीगिरी के रास्ते पर उनकी कार के सामने एक ट्रक आ गया। उससे बचने के दौरान उनकी कार दीवार से टकरा गयी। उन्होंने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी की घटनास्थल पर ही न्यामागौडा की मौत हो गयी। न्यामागौडा के परिवार में उनकी पत्नी , दो बेटे और तीन बेटियां हैं।पी वी नरसिम्हा राव के मंत्रिमंडल में 1990-91 के बीच न्यामागौडा केंद्रीय मंत्री भी रहे हैं।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।