IPL FINAL: चेन्नई सुपरकिंग्स ने तीसरी बार जीता आईपीएल का खिताब
(India) आईपीएल 2018 के फाइनल में चेन्नेई सुपरकिंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 8 विकेट से मात दे दी. चेन्नई ने इसी के साथ आईपीएल खिलाब भी अपने नाम कर लिया. मैच के सबसे बड़े हीरो रहे शेन वॉटसन जिन्होंने 117 रन की तूफानी पारी खेली. वॉटसन की इस पारी की बदौलत चेन्नई ने हैदराबाद से मिले 179 रन के टारगेट को आसनी से हासिल कर लिया. शेन वॉटसन फाइनल में रनों का पीछा करते हुए शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने। फाइनल से पहले सनराइजर्स हैदराबाद अपनी गेंदबाजी के बूते हावी रही थी। उसने 4 बार 151 रन से कम के स्कोर को डिफेंड किया था। लेकिन फाइनल में उसके गेंदबाज फ्लॉप रहे। उसके सबसे कामयाब गेंदबाज राशिन खान को फाइनल में एक भी विकेट नहीं मिला बता दें कि चेन्नई इस आईपीएल की सबसे उम्रदराज टीम थी। उसके खिलाड़ियों की औसत उम्र 34 साल है, जबकि बाकी टीमों के खिलाड़ियों की औसत उम्र 26 से 28 के बीच है। चेन्नई की टीम के 11 में से 9 खिलाड़ी अपने देश की टी-20 टीम में भी नहीं हैं।
ट्रॉफी लेने के बाद चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कहा, "बहुत सारे लोग आंकड़ों, नंबर के बारे में बातें कर रहे थे इसलिए आज 27 तारीख है और मेरी जर्सी का नंबर 7 है और ये हमारा सातवां फाइनल भी है। हम उम्र के बारे में बहुत बात करते हैं, लेकिन इससे ज्यादा महत्वपूर्ण फिटनेस है। ये उम्र से ज्यादा मायने रखती है। आप अगर कप्तानों से बात करेंगे तो वे ऐसे खिलाड़ी चाहते हैं जो मैदान में ज्यादा तेजी से मूव कर सकें। ये मायने नहीं रखता कि आप की उम्र 19-20 साल ज्यादा है। हम लोग अपनी कमजोरियां जानते हैं। अगर वॉटसन डाइव मारता है तो उसे खिंचाव की समस्या आ सकती है और ऐसे में हम ये नहीं चाहते कि वे डाइव मारें। हम इन बातों को लेकर जागरुक हैं। उम्र केवल नंबर है, लेकिन इसके लिए आपको बहुत फिट रहना होगा।"

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।