तेहरान पहुंचीं विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, तेल व व्यापार पर करेंगी चर्चा
(India) विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के दो दिवसीय ईरान दौरे का आज दूसरा दिन है। सुषमा स्वराज आज ईरान में अपने समकक्ष मोहम्मद जवाद ज़रीफ द्विपक्षीय मुद्दों पर बातचीत करेंगी। सुषमा स्वराज ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी से भी मुलाकात करेंगी। विदेश मंत्री की इस यात्रा का मकसद तेल और व्यापार सहित विभिन्न क्षेत्रों में ईरान के साथ सहयोग बढ़ाना है।
इसके अलावा ईरान और पश्चिमी देशों के बीच परमाणु करार होने के बाद की स्थिति में दोनों देशों के बीच निवेश को लेकर भी बात करेंगी। फिलहाल भारत की निगाहें यहां पर होने वाले उर्जा क्षेत्र में बीस बिलियन डॉलर के निवेश पर लगी हैं। इसके अलावा भारत ईरान से होने वाले तेल आयात को भी बढ़ाने पर विचार कर रहा है।
तेहरान के बाद वह कल रूस भी जाएंगी। अपनी इस यात्रा से पहले उन्होंने ट्वीट कर कहा कि वह रूस में अधिकारियों से भारतीयों की मौत का मुद्दा उठाएंगी। वह वहां भारत, चीन और रूस के विदेश मंत्रियों के बीच होने वाली बैठक में हिस्सा लेंगी। विदेश मंंत्री ने कहा कि अपनी रूस यात्रा के दौरान वह आग की चपेट में आकर जान गंवाने वाली पूजा कालूर और करिश्मा भोंसले की फाइनल रिपोर्ट भी देखेंगी। यह उनके एजेंडा का हिस्सा है। इसके अलावा वह कजान में भारतीय नागरिक यासिर की मौत का भी मुद्दा रूसी अधिकारियों के समक्ष उठाएंगी। कजान श्रीनगर का रहने वाला था।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।