कर्नाटक  सड़क हादसे में कांग्रेस विधायक सिद्दू न्यामागौडा की मौत
(KARNATAKA, KARNATAKA) पूर्व केंद्रीय मंत्री और नव निर्वाचित कांग्रेस विधायक सिद्दू न्यामागौडा का आज सुबह बागलकोट जिले में एक सड़क हादसे में निधन हो गया। खबरों की मानें तो न्यामागौडा कार से ही गोवा से कर्नाटक जा रहे थे, तभी उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया। जिला पुलिस अधीक्षक वमशीकुमार ने बताया कि न्यामागौडा गोवा से अपने निर्वाचन क्षेत्र जमखंडी जा रहे थे तभी एक लॉरी से टक्कर से बचने के प्रयास में उनकी कार सड़के किनारे एक दीवार से टकरा गई।

उन्होंने बताया कि 70 वर्षीय विधायक दिल्ली में थे और कार में अपने निर्वाचन क्षेत्र जाने से पहले विमान से गोवा पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायल होने के कारण न्यामागौडा का मौके पर ही निधन हो गया। न्यामागौडा के परिवार में उनकी पत्नी दो बेटे और तीन बेटियां हैं। पी वी नरसिम्हा राव के मंत्रिमंडल में 1990-91 के बीच वह केंद्रीय मंत्री रहे।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।