मुद्रा योजना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोले- कांग्रेस राज में गरीबों की अनदेखी, मुद्रा योजना से बदली गरीबों की जिंदगी।
(India) पीएम मोदी ने कहा कि मुद्रा योजना ने गरीब लोगों की जिंदगी बदल डाली है। इस योजना ने उन्हें आर्थिक, सामाजिक रूप से मजबूत किया है और सफल होने के लिए एक मंच भी उपलब्ध कराया है। उन्होंने कहा- 'हमने आजादी के बाद से ही लाइसेंस राज देखा। लोन उसे ही मिलता था जिसका बड़ा नाम होता था, जिसकी सिफारिश होती थी। गरीब को सिस्टम बाहर खड़ा कर दिया गया था। वो अपने काम का विस्तार ही नहीं कर पाते थे। हर छोटा-मोटा आदमी कुछ करना भी चाहता था, तो वह शुरुआत में ही साहूकारों के चक्कर में पड़ जाता था। मुद्रा योजना ने ब्याजखोर लोगों के चंगुल से देश के युवा धन को बचाया है। प्रधानमंत्री ने एक दिन पहले ही उज्ज्वला योजना का लाभ पाने वाली देशभर की महिलाओं से बात की थी। नरेंद्र मोदी ने कहा- "देश के भविष्य में आप जैसे उद्यमियों का बड़ा योगदान है। आज से 20-25 साल पहले लोगों को लोन मिलता था लेकिन राजनीतिक उसूल रखने वाले चेले-चपाटे बैंकों से रुपए मार ले जाते थे। हमने मुद्रा योजना का ऐसा प्रोडक्ट तैयार किया जो देशवासियों के लिए बड़ा अवसर बन गया। हमने अपने नौजवानों पर भरोसा किया। उन्हें मुद्रा योजना के तहत लोन दिया, ताकि वे अपना कारोबार खोल सकें। अपने प्रोडक्ट बाजार में लाने के तरीके ढूंढ सकें। इससे न सिर्फ स्वरोजगार के मौके बने, बल्कि लोगों को रोजगार का अवसर मिला।"

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।